जालंधर/होशियारपुर, रोजाना भास्कर न्यूज: होशियारपुर के नारायण नगर निवासी एक परिवार ने अपनी बेटी को स्टडी वीजा पर इंग्लैंड भेजने के लिए जालंधर के रामा मंडी स्थित North Star Immigration के ट्रैवल एजेंट गुरभेज सिंह से संपर्क किया। आरोप है कि एजेंट ने तीन महीने के भीतर विदेश भेजने का भरोसा देकर परिवार से 11.40 लाख रुपये एडवांस ले लिए, लेकिन पैसे लेने के बाद न तो बेटी को इंग्लैंड भेजा और न ही रकम वापस की।
पीड़ित नवीन सियाल ने 12 जून 2026 को एसएसपी होशियारपुर को लिखित शिकायत दी थी। मामले की जांच डीएसपी सिटी को सौंपी गई।
पुलिस के मुताबिक, जांच में ट्रैवल एजेंट गुरभेज सिंह के खिलाफ आरोप सामने आने के बाद थाना सिटी पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।














