दशहरा भारतीय संस्कृति, बुराई पर अच्छाई की जीत और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का प्रतीक है : राकेश राठौर

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। शिव मंदिर रामलीला वेलफेयर क्लब की ओर से आयोजित होने वाले 49वें वार्षिक दशहरा समारोह के लिए कमेटी सदस्यों वरिंदर जुनेजा, नरेंद्र कांसरा, कमल सोबती, संदीप अग्रवाल और हैप्पी शर्मा ने भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर को निमंत्रण पत्र भेंट कर समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

इस अवसर पर राकेश राठौर ने क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दशहरा भारतीय संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है, जो हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। भगवान श्रीराम के जीवन से हमें सत्य, मर्यादा, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सद्भावना को मजबूत करते हैं।