जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। आम आदमी पार्टी ने जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक बदलाव करते हुए राजविंदर कौर थियाड़ा को हल्का इंचार्ज के पद से हटा दिया है।

उनकी जगह अब दीपक बाली को जालंधर कैंट हल्के का नया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इस बदलाव के बाद कैंट क्षेत्र में पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।














