परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: विपिन के घर पहुंची CBI की टीम, भगाने और पनाह देने के आरोपों में पहले ही गिरफ्तार 

मानसा, रोजाना भास्कर ब्यूरो। मानसा से बड़ी खबर सामने आ रही है। परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम विपिन कुमार के घर पहुंची और जांच की।

जानकारी के मुताबिक, विपिन कुमार वह व्यक्ति बताया जा रहा है, जो अश्वनी कुमार को अपने साथ लेकर गया था। इसी संबंध में CBI की टीम ने विपिन के घर पहुंचकर जांच की।

फिलहाल, CBI की ओर से की गई कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है। इस मामले में जांच एजेंसी की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

उल्लेखनीय है कि विपिन कुमार पर अश्वनी कुमार को पनाह देने का आरोप है। पुलिस ने इस संबंध में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।