खाटु श्याम व सालासर बालाजी जी का भी दरबार भी साथ में लगाया जाएगा
जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ की ओर से 24 अक्टूबर को साई दास संकुल ग्राउंड में आयोजित किए जा रहे बाला जी महाराज के भव्य जागरण के उपलक्ष्य में एक विशेष मीटीग का आयोजन प्रधान विनोद शर्मा बिट्टू जी के रेलवे रोड के दफ्तर में रखी गई।

मीटिंग का शुभारंभ हनुमान चालीसा पाठ से किया गया जिसमें प्रधान विनोद शर्मा बिट्टू ने बताया कि साई दास संकुल मे भव्य बाला जी दरबार के लिए तैयार होना शुरू हो रहा है जिसे इस बार भव्य रूप दिया जा रहा।
इस दरबार मे मेहंदीपुर बालाजी जी सोने चांदी का दरबार आकर्षक का केंद्र होगा व खाटु श्याम व सालासर बालाजी जी का भी दरबार भी साथ में लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस बार फतेहाबाद से परविन्द्र पलक कानपुर से कोमल तिवारी बाला जी का गुणगान करने के लिए पहुंच रही हैं बाला जी महाराज को 101 किलो लड्डु का भोग व 56 तरह के भोग भी लगाए जाएंगे।
मीटिंग में सभी सदस्यों की जागरण के लिए डयुटिया भी लगाई गई व सभी को अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभाने के लिए व समय पर ड्यूटी पर पहुंचे के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर एस के रामपाल, सुनिल दत्त, नरेंद्र कुमार, गुलशन चांदना, ललित अग्रवाल, सुमित कालिया,रोहित अरोड़ा, पंकज मल्होत्रा, अक्षय ज्योति सदस्य मौजूद थे














