पंजाब में मंगलवार को भी सरकारी छुट्टी! बंद रहेंगे स्कूल-कालेज और सरकारी कार्यालय, सरकार ने जारी किए आदेश 

अमृतसर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। पंजाब में सोमवार के बाद अब मंगलवार को भी सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 27 अक्टूबर को अमृतसर में स्थानीय छुट्टी घोषित की गई है। इस संबंध में प्रशासन की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, मंगलवार को अमृतसर जिले में सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय अवकाश रहेगा। यह फैसला श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के मद्देनजर लिया गया है।