डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह के घर, परिवार ने गर्मजोशी से किया स्वागत; लिया आशीर्वाद

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। डेरा ब्यास के आध्यात्मिक प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों शुक्रवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जालंधर कैंट के विधायक सरदार परगट सिंह के निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान परगट सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने बाबा जी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

बाबा जी के आगमन को लेकर परिवार में विशेष उत्साह देखने को मिला। परगट सिंह ने परिवार सहित बाबा जी का सम्मान किया और उनके साथ समय बिताया। इस मुलाकात को लेकर परिवार में खुशी का माहौल रहा।

जानकारी के मुताबिक, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों कुछ देर बाद भाजपा नेता सुशील रिंकू के निवास स्थान पर भी पहुंचेंगे। बाबा जी के दोनों प्रमुख राजनीतिक नेताओं के घर पहुंचने को लेकर शहर के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा हो रही है।