पंजाब भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल, केवल सिंह ढिल्लों ने 6 प्रदेश मोर्चों के प्रभारियों की नियुक्ति की

परमिंदर सिंह बराड़ को युवा मोर्चा, अनिल सरीन को महिला मोर्चा और जीवन गर्ग को किसान मोर्चा की जिम्मेदारी

चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो। पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से छह प्रदेश स्तरीय मोर्चों के प्रभारियों की नियुक्ति की है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

जारी घोषणा के अनुसार, परमिंदर सिंह बराड़ को युवा मोर्चा, अनिल सरीन को महिला मोर्चा, जीवन गर्ग को किसान मोर्चा, रजनीश धीमान को अनुसूचित जाति मोर्चा, राजेश बागा को पिछड़ा वर्ग मोर्चा और राकेश राठौर को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पार्टी के विभिन्न मोर्चे संगठन की महत्वपूर्ण ताकत हैं। इनके माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों और विभिन्न सामाजिक वर्गों के साथ सीधा संपर्क स्थापित कर उनके मुद्दों को पार्टी के मंच तक पहुंचाया जाता है।

उन्होंने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जिम्मेदारी निभाएंगे तथा पंजाब में भाजपा के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।