JEE और NEET की तैयारी के साथ कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थियों को भी मिलेगा मार्गदर्शन; 20 दिसंबर को एलन शार्प परीक्षा, 90% तक स्कॉलरशिप का मौका
जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए देशभर में प्रसिद्ध एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट अब जालंधर में भी ऑफलाइन क्लासरूम कोचिंग शुरू करने जा रहा है। रविवार को लाजपत नगर स्थित होटल फॉर्च्युन एवेन्यू में आयोजित समारोह में इसकी औपचारिक घोषणा की गई। इसके साथ ही एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। नियमित कक्षाएं जनवरी से अप्रैल 2027 के बीच शुरू होंगी।

विद्यार्थी 20 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली एलन शार्प परीक्षा में शामिल होकर फीस में 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप और कैश अवॉर्ड प्राप्त कर सकते हैं।
संस्थान में JEE, NEET के अलावा कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड की तैयारी भी करवाई जाएगी।

एलन नॉर्थ जोनल हेड प्रांजल चोखानी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य जालंधर और आसपास के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर फैकल्टी उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें तैयारी के लिए दूसरे शहरों में न जाना पड़े।
उन्होंने संस्थान के राष्ट्रीय स्तर के परिणामों का उल्लेख करते हुए बताया कि इस वर्ष एलन के 4,240 विद्यार्थी IIT में चयनित हुए और देश में AIIMS में चयनित हर पांचवां विद्यार्थी एलन से रहा।
चंडीगढ़ ट्राई सिटी हेड सदानन्द वाणी ने कहा कि जालंधर में एलन की शुरुआत विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने और शहर में बेहतर शैक्षणिक माहौल विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विद्यार्थियों को नियमित कंप्यूटर आधारित टेस्ट, एलन ऐप के माध्यम से होमवर्क, ऑनलाइन डाउट समाधान और टेस्ट एनालिसिस की सुविधा भी मिलेगी।
संस्थान का एडमिशन ऑफिस 334, गुरु नानक मिशन चौक के पास, शास्त्री नगर, लाजपत नगर में होगा, जबकि क्लासरूम कैंपस सवेरा भवन, प्लॉट नंबर 259, लाजपत नगर में संचालित किया जाएगा।
18 अप्रैल 1988 को स्थापित एलन वर्तमान में देश के 89 शहरों में 350 से अधिक क्लासरूम कैंपस के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा दे रहा है।














