रोजाना भास्कर (नई दिल्ली/जालंधर): Central Armed Forces officers welfare organisation की टीम विशेष जिसमें संगठन प्रमुख महेश सग्गर, महासचिव पूजा सग्गर, बच्चे प्रवीर और फलक, उपाध्यक्ष डॉ प्रीत मोहन सिंह शामिल थे, ने 21 मार्च 2025 को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली द्वारा आयोजित पर्पल फेस्ट 2025 में भाग लिया, जिसका आयोजन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय {विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण विभाग} द्वारा किया गया था।
टीम के सदस्यों ने विभिन्न गैर सरकारी संगठनों और अलग-अलग दिवियांग व्यक्तियों के साथ बातचीत की।इस अवसर पर दिव्यांगजनों ने अपनी अलग अलग प्रतिभा प्रदर्शित की, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं।
उन्होंने अपने अभिभाषण में दिवियांग व्यक्तियों के समावेश और सशक्तिकरण पर जोर दिया। संगठन जालंधर जिले से पर्पल फेस्ट 2025 में भाग लेने वाला एकमात्र संगठन था।