रोजाना भास्कर (चंडीगढ़/जालंधर): पंजाब सरकार ने नए जिला प्लानिंग बोर्ड चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और “रंगला पंजाब” टीम में उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी सदस्य ईमानदारी और मेहनत से काम करते हुए पंजाब की तरक्की में अहम भूमिका निभाएंगे।