रोजाना भास्कर (चंडीगढ़/अमृतसर/फिरोजपुर): पंजाब में बाढ़ संकट के बीच एक्शन में मुख्यमंत्री भगवंत मान, बाढ़ प्रबंधन को लेकर उच्च-स्तरीय बैठक करेंगे। अमृतसर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बाढ़ प्रबंधन को लेकर उच्च-स्तरीय बैठक करेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान।
कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी बैठक में लेंगे हिस्सा। राज्य भर में राहत और बचाव कार्यों की प्रगति पर होगी विस्तृत समीक्षा। पंजाब में बाढ़ संकट के दौरान लोगों के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान।
मुख्यमंत्री आज फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बारेके में बनाए गए राहत कैंप में करेंगे लोगों से मुलाकात। फिरोजपुर जिले के बॉर्डर गांव में पानी आने के चलते राहत कैंप में रुके हैं कई परिवार
इस के बाद जेसीपी हुसैनीवाला का भी दौरा करेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान।