पिता की हत्या के आरोप में उसका बेटा व उसके दो साथी गिरफ्तार
फतेहगढ़ साहिब (रोजाना भास्कर ब्यूरो): फतेहगढ़ साहिब के गांव चरनारथल में एक सरकारी कर्मचारी के बेटे ने अपने दोस्तों से मिलकर पिता का कत्ल कर दिया। कत्ल करने की वजह मृतक द्वारा अपनी पुत्रवधु पर गलत नजर रखना था। मृतक की पहचान सुखजिंदर सिंह निवासी गांव चनारथल जोकि वाटर एंड सेनिटेशन विभाग में कार्यरत के तौर पर हुई है। जबकि हत्यारे बेटे की पहचान रविंदर सिंह और उसके दोस्त मनी व रविन्द्र पाल सिंह के तौर पर हुई है।

हैरत की बात है कि कत्ल से पहले बेटे ने पुलिस थाना मे अपने पिता की गुमशूदगी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई।
प्रेस को जानकारी देते हुए एसएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि मृतक के बेटे रविन्द्र सिंह ने इस घटना को 27 अक्तूबर को अंजाम दिया और पुलिस में शिकायत की थी कि उसके पिता लापता है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही थी, इस दौरान 2 नवंबर को सुखजिन्द्र सिंह का शव गांव धनेठा के नजदीक भाखड़ा नहर से बरामद हुआ था तथा उनके शरीर पर तेजधार हथियार के निशान मिले।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक सुखजिंदर सिंह की बेटी जसविंदर कौर ने अपने पिता की हत्या का शक अपने भाई रविंदर सिंह व उसके दोस्तों पर जताया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तथा जब रविन्द्र सिंह से सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि रविन्द्र सिंह के कोई काम-धंधा न करने के कारण बाप-बेटे में तकरार रहती थी।
एसएसपी ने बताया कि मृतक अपने बेटे रविन्द्र सिंह की पत्नी पर गलत नजर रखता था, जिसकी शिकायत उसकी पत्नी ने अपने पति को भी की थी और वह दुखी होकर घर छोड़कर चली गई थी।
एसएसपी ने बताया कि गत 27 अक्टूबर को जब शाम को सुखजिन्द्र सिंह गुरुद्वारा साहिब से घर लौटा तो रविन्द्र सिंह ने अपने उक्त दोनों साथियों सहित उनकी दाह व चाकू से हत्या कर दी तथा शव भाखड़ा नहर में फैंक दिया था।
बताया कि रविन्द्र सिंह व उसका साथी रविन्द्र पाल सिंह नशे के आदि थे तथा उन पर केस भी दर्ज थे। कहा कि फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर है तथा आगे और जांच की जा रही है।














