“विकास के साथ बढ़ती चुनौतियां” पर NHS हॉस्पिटल में राष्ट्रीय स्तर का शैक्षणिक कार्यक्रम

जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा)।
NHS हॉस्पिटल, जालंधर के ऑडिटोरियम में “विकास के साथ बढ़ती चुनौतियां” विषय पर एक विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में सी ए एच ओ, नर्सिंग होम एसोसिएशन और NHS हॉस्पिटल ने संयुक्त रूप से सहयोग किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल प्रबंधन, नियमों के पालन, दैनिक कार्यप्रणाली और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर डॉक्टरों व अस्पताल संचालकों को व्यावहारिक मार्गदर्शन देना रहा।

इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन NHS हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं दिमाग व रीढ़ की हड्डी के विशेषज्ञ डॉ. नवीन चितकारा ने किया। उन्होंने सरल भाषा में समझाया कि अस्पताल को व्यवस्थित तरीके से कैसे चलाया जाए, चुनौतियों से कैसे निपटा जाए और स्वास्थ्य सेवाओं को भविष्य के लिए कैसे मजबूत बनाया जाए।

अकादमिक सत्र सुबह 9:30 बजे से शाम 4:20 बजे तक चले, जिसमें डॉक्टरों का शानदार सहयोग देखने को मिला। 30 से अधिक डॉक्टर कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहे, जबकि 30 से ज्यादा डॉक्टर गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन जुड़े। पूरे दिन में लगभग 10 ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किए गए, जिससे यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर का सफल CME कार्यक्रम बना।

उद्घाटन समारोह सुबह 11:00 बजे प्रतिष्ठित डॉक्टरों व अतिथियों की मौजूदगी में हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन फोर्टिस अस्पताल के सीनियर जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. नरेंद्र पॉल ने किया।

देशभर के जाने-माने डॉक्टरों ने अपने विचार साझा किए, जिनमें डॉ. बाबू नारायणन (चेन्नई), डॉ. अरुण गुप्ता (पूर्व अध्यक्ष, दिल्ली मेडिकल काउंसिल), डॉ. नरीन सहगल (दिल्ली), डॉ. स्वपन सूद, डॉ. यश शर्मा, डॉ. जे.एस. थिंद, डॉ. अमित सिंघल, डॉ. नवीन चितकारा, डॉ. पंकज मित्तल, डॉ. नरेंद्र पॉल, डॉ. श्वेता प्रभाकर और डॉ. अमन माधोक शामिल रहे।

वक्ताओं ने अस्पताल प्रबंधन, नियमों के अनुपालन, आर्थिक सुदृढ़ता और भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं जैसे विषयों पर व्यावहारिक अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर डॉ. नवीन चितकारा ने कहा कि अस्पताल के विकास के साथ नई चुनौतियां भी सामने आती हैं, इसलिए अस्पताल संचालकों को सतत सीखने और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने की जरूरत है।

वहीं डॉ. संदीप गोयल (डायरेक्टर एवं सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट) और डॉ. शुभांग अग्रवाल (डायरेक्टर एवं सीनियर हड्डी रोग विशेषज्ञ) ने दोहराया कि NHS हॉस्पिटल भविष्य में भी अकादमिक सत्रों और डॉक्टरों के विकास को बढ़ावा देता रहेगा।

कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने इसे बेहद उपयोगी और अनुभव-आधारित बताया। इस सफल आयोजन ने एक बार फिर NHS हॉस्पिटल, जालंधर को बेहतर इलाज, शिक्षा और मार्गदर्शन के भरोसेमंद केंद्र के रूप में स्थापित किया।

#NHSHospital #Jalandhar #CME #MedicalEducation #HospitalManagement #HealthcareLeadership