जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। पंजाब के AAP मंत्री मोहिंदर भगत के पिता और पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का गुरुवार सुबह जालंधर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उन्होंने 93 साल 9 महीने और 9 दिन की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार शाम करीब 5 बजे बस्ती शेख श्मशानघाट में किया जाएगा।

सियालकोट में जन्मे भगत चुन्नी लाल का परिवार भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद जालंधर आकर बस गया था। उन्होंने 1985 में राजनीति में कदम रखा और 1997, 2007 व 2012 में विधानसभा चुनाव जीते।
वह पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और 2012 से 2017 तक प्रकाश सिंह बादल सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। 2017 में उन्होंने चुनावी राजनीति से संन्यास ले लिया था।














