जालंधर (रोजाना भास्कर)। आम आदमी पार्टी की छवि को रमन अरोड़ा के भ्रष्टाचार मामले से जो नुकसान हुआ, उसे सुधारने की जिम्मेदारी अब प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी नितिन कोहली उठाएंगे।
ट्रेसर शू कंपनी के मालिक और पंजाब हॉकी संघ के अध्यक्ष कोहली गुरुवार को पार्टी में शामिल होंगे। AAP हाईकमान ने उन्हें जालंधर सेंट्रल हल्के का इंचार्ज नियुक्त करने का फैसला किया है।
कोहली के जुड़ने से पार्टी को न सिर्फ जालंधर बल्कि पूरे दोआबा और पंजाब में मजबूती मिलने की उम्मीद है।