AAP को बड़ा झटका! दिनेश ढल्ल BJP में शामिल, 2027 की टिकट को लेकर चर्चाएं तेज

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो (हरीश शर्मा)। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले जालंधर नॉर्थ की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। AAP के पूर्व हलका इंचार्ज और विधानसभा चुनाव लड़ चुके दिनेश ढल्ल भाजपा में शामिल हो गए हैं। निजी होटल में पंजाब भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों की अगुवाई में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

भाजपा में शामिल होने के बाद 2027 में जालंधर नॉर्थ से टिकट को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, पार्टी ने अभी उनकी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इस मौके पर दिनेश ढल्ल की पूर्व विधायक केडी भंडारी से भी मुलाकात चर्चा में रही।

केवल ढिल्लों ने कहा कि भाजपा 2027 का चुनाव अपने दम पर लड़ेगी और संगठन को लगातार मजबूत किया जा रहा है।