AAP ने नितिन कोहली को सौंपी अहम जिम्मेदारी, बनाए गए जालंधर सेंट्रल के इंचार्ज, लेटर जारी 

जालंधर (रोजाना भास्कर): आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठनात्मक बदलाव के तहत नितिन कोहली को जालंधर सेंट्रल विधानसभा हलके का इंचार्ज नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी की ओर से आधिकारिक लेटर जारी कर दिया गया है।

इससे पहले उनकी नियुक्ति की घोषणा मनीष सिसोदिया ने की थी, लेकिन अब पार्टी ने उसे औपचारिक रूप देते हुए नितिन कोहली को क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंप दी है। अब वह न केवल स्थानीय मुद्दों पर फोकस करेंगे, बल्कि जनता की समस्याएं सुनकर पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने की भूमिका भी निभाएंगे।

नितिन कोहली की नियुक्ति से पार्टी को क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती मिलने की उम्मीद है, वहीं कार्यकर्ताओं और जनता के बीच संवाद भी और अधिक प्रभावी होगा।