जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। शहर के एक स्थानीय होटल में JCOM L JALANDHAR 1.0 द्वारा “AI for Everyone” विषय पर एक प्रभावशाली वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई चेयरपर्सन संजीवा थमन और प्रोजेक्ट डायरेक्टर जॉय मलिक ने की। वर्कशॉप में शहर के प्रोफेशनल्स, युवाओं और उद्यमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात सीए पुनीत ओबेरॉय ने प्रतिभागियों को ChatGPT सहित विभिन्न AI टूल्स के उपयोग, संभावनाओं और सीमाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जहां कम लागत में बेहतर आउटपुट देने में सक्षम है, वहीं इसके संभावित जोखिमों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

सीए ओबेरॉय ने स्पष्ट किया कि AI स्वयं सोचने में सक्षम नहीं है और 100 प्रतिशत इस पर निर्भर रहना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि AI सीधे तौर पर नौकरियां खत्म नहीं करता, लेकिन जो व्यक्ति AI सीख लेता है, वह भविष्य में उन लोगों के लिए चुनौती बन सकता है जो तकनीक से दूर हैं।

कार्यक्रम के दौरान कोच मनप्रीत कौर, विशेष अतिथि सौरभ खन्ना, हरप्रीत ओबेरॉय, माही मल्हान और दिव्यान खन्ना सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वर्कशॉप में प्रतिभागियों ने AI के व्यावहारिक उपयोग और डिजिटल भविष्य को लेकर गहन चर्चा की।
#Jalandhar #AIForEveryone #JCOM #Workshop #ChatGPT #ArtificialIntelligence #DigitalFuture #TechAwareness














