BJP नेता अजय चोपड़ा आम आदमी पार्टी में शामिल, टकसाली नेताओं में होती थी गिनती… प्रधान अरोड़ा भी रहे मौजूद

रोजाना भास्कर

जालंधर। भाजपा नेता अजय चोपड़ा ने पार्टी से किनारा कर लिया है वह आप में शामिल हो गए हैं।‌उनकी गिनती टकसाली नेताओं में होती है। अजय चोपड़ा को आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने पार्टी में शामिल करवाया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, विधायक रमन अरोड़ा और अन्य बड़े नेता भी उपस्थित रहे। अजय चोपड़ा भाजपा के दिग्गज अविनाश राय खन्ना व विजय सांपला का दहिना हाथ रहे है। भाजपा से किनारा करने से पार्टी बैकफुट पर है।