रोजाना भास्कर (चंडीगढ़): बीजेपी में शामिल होने के सिर्फ 12 घंटे बाद ही पूर्व अकाली दल नेता और रियल एस्टेट कारोबारी रणजीत सिंह गिल के चंडीगढ़ स्थित घर और मोहाली-खरड़ के दफ्तरों पर विजिलेंस ने छापेमारी की।
गिल ने शुक्रवार शाम हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली थी। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने की बात कही थी।
गिल कभी SAD प्रमुख सुखबीर बादल के करीबी रहे हैं और हाल ही में पार्टी छोड़ दी थी। रेड की टाइमिंग को लेकर सियासी गलियारों में हलचल है, जबकि विजिलेंस ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।