DBA जालंधर चुनाव में रतन दुआ vs तरसेम सिंह टांक: 11 सितंबर को होगा फैसला, 3,281 वकील करेंगे मतदान!

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो (हरीश शर्मा): डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (DBA) जालंधर के चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में चुनावी माहौल गर्म हो गया है। प्रधान पद के लिए रतन दुआ और तरसेम सिंह टांक आमने-सामने हैं। इस बार एग्जीक्यूटिव मेंबर्स की संख्या 7 से बढ़ाकर 10 कर दी गई है, जबकि इनमें महिला वकीलों के लिए 3 सीटें आरक्षित रखी गई हैं।

2 और 3 सितंबर को दोपहर 12 से 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 5 सितंबर को दोपहर 1 से 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और 2 से 3 बजे तक नाम वापसी होगी। 11 सितंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। कुल 3,281 वकील अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

इन पदों पर आमने-सामने उम्मीदवार

प्रधान: रतन दुआ, तरसेम सिंह टांक

सेक्रेटरी: राकेश धीर, अमरिंदर सिंह थिंद

सीनियर वाइस प्रधान: कुणाल गोयल, सन्नी कुमार

जूनियर वाइस प्रधान: प्रदीप कुमार शर्मा, रोबिन सेठी, हरमनप्रीत सिंह जोहल

वाइस प्रधान (महिला): छाया खुल्लर, सुदेश कुमारी

जॉइंट सेक्रेटरी: धीरज भगत, कृष्ण कुमार शर्मा

असिस्टेंट सेक्रेटरी (महिला): रबीना सेठी, मधु बाला शर्मा

एग्जीक्यूटिव मेंबर: एरिक कुमार, मोहित, रोहन कांत, अपूर्वा बख्शी, तेजिंदर सिंह, बलविंदर कौर, नवनीत कौर, मानवी उप्पल, रोहित मसीह, अश्वनी दादरा और अनु सोढी।

नामांकन फीस भी निर्धारित

प्रधान पद के लिए ₹15,000, सीनियर वाइस प्रधान और सेक्रेटरी के लिए ₹10,000, वाइस प्रधान (महिला) के लिए ₹10,000, जूनियर वाइस प्रधान और जॉइंट सेक्रेटरी के लिए ₹4,000, असिस्टेंट सेक्रेटरी (महिला) के लिए ₹4,000 और एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए ₹2,000 फीस निर्धारित है।

चुनाव प्रक्रिया के लिए एडवोकेट-कम-रिटर्निंग अफसरों में बलविंदर जीत सिंह लक्की, संजीव बांसल, सतनाम सिंह हुंदल, राजीव कोहली, तेजिंदर धालीवाल, ओपी कंगनीवाल, मधु रचना और गुरबचन सिंह गगनेजा शामिल हैं।

वर्ष 2025 में 7 एग्जीक्यूटिव सदस्य चुने गए थे, जबकि इस बार 10 सदस्य चुने जाएंगे। एग्जीक्यूटिव पदों पर महिलाओं के आरक्षण और प्रधान पद की सीधी टक्कर के कारण इस बार DBA चुनाव खासा रोचक बना हुआ है।