DIPS स्कूल प्रॉपर्टी विवाद: तलविंदर राजू पूछताछ के बाद रिहा, पत्नी और बिट्टू मक्कड़ पर भी धोखाधड़ी केस दर्ज

जालंधर/जलालाबाद, रोजाना भास्कर ब्यूरो। DIPS स्कूल के मालिक तलविंदर सिंह राजू को जलालाबाद पुलिस ने सुबह रेड कर हिरासत में लिया था, लेकिन लंबी पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। यह कार्रवाई जलालाबाद में जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में की गई थी।

जानकारी के मुताबिक 2 कनाल जमीन करीब 1 करोड़ 92 लाख रुपये में खरीदी गई थी। आरोप है कि कुल राशि में से लगभग 1 करोड़ 90 लाख रुपये दिए गए, लेकिन शेष रकम का भुगतान नहीं किया गया।

जमीन मालिक की शिकायत पर तलविंदर राजू, उनकी पत्नी प्रीत इंदर और बिट्टू मक्कड़ सहित करीब 9 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

राजू ने पूछताछ में दावा किया कि उन्होंने पूरी रकम बिट्टू मक्कड़ को सौंप दी थी और उनके पास संबंधित दस्तावेज भी मौजूद हैं, लेकिन रकम आगे जमीन मालिक तक नहीं पहुंची।

मामले में चेक दिए जाने और बीच में चेक नंबर तक जारी होने की बात भी सामने आई है, परंतु शेष भुगतान न होने के चलते विवाद गहराया।

फिलहाल तलविंदर राजू को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया है, जबकि उनकी पत्नी प्रीत इंदर और बिट्टू मक्कड़ की भूमिका की जांच जारी है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और आगे की गिरफ्तारी संभव बताई जा रही है।

#Jalandhar #DIPSSchool #TalwinderRaju #FraudCase #PropertyDispute #PunjabNews #PoliceAction #BreakingNews