IAS बबीता कलेर और AAP नेता स्टीफन कलेर पर एफआईआर, गनमैन ने मारी थी मैनेजर को गोली

रोजाना भास्कर (जालंधर): पिम्स अस्पताल के पास शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। प्रबल सरिया के मैनेजर हरप्रीत सिंह (42) को गोली मार दी गई। गोली मारने का आरोप IAS बबीता कलेर के गनमैन सुखकर्ण सिंह पर है। विवाद मिट्टी डालने को लेकर हुआ था।

घटना के बाद पुलिस ने गनमैन को गिरफ्तार कर सर्विस पिस्टल जब्त कर ली। मामले में बबीता कलेर और उनके पति AAP नेता स्टीफन कलेर पर हत्या की साजिश, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

गनमैन को आज कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।