INDIA गठबंधन की बैठक में केंद्र सरकार पर बड़ा हमला! महंगाई, विदेश नीति और वोटर लिस्ट पर उठे तीखे सवाल

नई दिल्ली, रोजाना भास्कर ब्यूरो: नई दिल्ली में आयोजित INDIA गठबंधन की अहम बैठक में विपक्षी दलों ने महंगाई, बेरोजगारी, विदेश नीति और मतदाता सूची संशोधन (SIR) जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है और विपक्ष को जनता की आवाज बनकर मजबूती से खड़ा होना होगा।

बैठक में 2029 के लोकसभा चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि INDIA गठबंधन भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने लाकर आगामी चुनावों में मजबूत चुनौती देगा। हालांकि, बैठक में डीएमके और विजय की TVK समेत तमिलनाडु की प्रमुख पार्टियों की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय रही।

विपक्षी नेताओं ने लोकतांत्रिक संस्थाओं, चुनावी प्रक्रिया और जनता से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया।