जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज जालंधर में पंजाब पुलिस के 1,746 जवानों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। सरकार के अनुसार, रोजगार के क्षेत्र में लगातार कदम बढ़ाते हुए मान सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में अब तक 70,840 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।

पंजाब पुलिस में भी बड़े स्तर पर भर्तियां की गई हैं। अब तक 13,092 युवाओं की भर्ती हो चुकी है, जबकि 3,298 पुलिस जवानों की भर्ती प्रक्रिया अभी जारी है। इसके अलावा जिला कैडर में इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और एएसआई के 1,600 नए पद मंजूर किए गए हैं।
सरकार का कहना है कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ पंजाब पुलिस को और मजबूत करना भी उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है।














