Mariton Hotel होटल पार्टनरों का विवाद बना मारपीट: पगड़ी उतरने तक पहुंचा मामला, पुलिस जांच में जुटी

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। शहर के Mariton Hotel में पार्टनरों के बीच चल रहा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि आपसी तनातनी के दौरान एक पार्टनर ने दूसरे को जमीन पर गिराकर पीटा। घटना के दौरान होटल स्टाफ के कुछ सदस्य भी कथित तौर पर मारपीट में शामिल हो गए। पीड़ित पक्ष की पगड़ी उतरने की बात सामने आने से मामला और संवेदनशील हो गया।

बताया जा रहा है कि मनमानी और प्रबंधन से जुड़े मतभेदों को लेकर दोनों पक्षों में काफी समय से तनाव था, जो इस घटना के रूप में फूट पड़ा। मारपीट के बाद पीड़ित पक्ष पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।

#Jalandhar #MaritonHotel #HotelDispute #Assault #PunjabNews #PoliceInvestigation #BreakingNews