चंडीगढ़/जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने NEET परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कई गरीब बच्चे परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए किराया तक नहीं जुटा पाते।

ऐसे विद्यार्थियों की मदद के लिए पंजाब सरकार ने फैसला लिया है कि 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की सभी बसों में NEET परीक्षा देने जा रहे छात्रों का किराया पूरी तरह माफ रहेगा।
विद्यार्थियों को बस में सिर्फ अपना NEET एडमिट कार्ड दिखाना होगा और उन्हें मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार हर जरूरतमंद विद्यार्थी के साथ खड़ी है।














