PM मोदी का पंजाब दौरा: जालंधर पहुंचे, डेरा बल्लां में माथा टेकने पहुंचे, आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदला; हलवारा टर्मिनल का उद्घाटन

जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर जालंधर पहुंच गए हैं। वे गुरु रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर रविदासिया समाज के प्रमुख धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेकेंगे। आदमपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद PM हेलिकॉप्टर से डेरा बल्लां रवाना होंगे, जहां वे करीब 40 मिनट रुककर पंगत में लंगर छकेंगे और संगत से मुलाकात करेंगे।

इस अवसर पर PM पंजाब को दो बड़ी सौगात देंगे। डेरा बल्लां से ही जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास महाराज एयरपोर्ट, आदमपुर किया जाएगा। साथ ही लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट पर बने नए टर्मिनल का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे।

हलवारा एयरपोर्ट पर उद्घाटन कार्यक्रम के लिए CM भगवंत मान, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और राज्यसभा सदस्य राजिंदर गुप्ता मौजूद हैं। आदमपुर एयरपोर्ट पर नए नाम के बैनर की पहली तस्वीर भी सामने आई है।

दौरे के मुख्य बिंदु

डेरा बल्लां में गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर श्रद्धांजलि और संदेश।

संतों का आशीर्वाद, संगत के साथ समय और लंगर ग्रहण।

करीब 100 चयनित लोगों से मुलाकात।

समानता और भाईचारे के संदेश के साथ पंजाब को लेकर विचार साझा करना।

राजनीतिक हलकों में इस दौरे को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अहम माना जा रहा है।

#PMModi #PunjabVisit #Jalandhar #DeraSachkhandBallan #GuruRavidassJayanti #RavidassiaSamaj #AdampurAirport #SriGuruRavidassAirport #HalwaraAirport #PunjabNews #BhagwantMann #CivilAviation #Langar #Sangat #IndiaNews