चंडीगढ़ /लुधियाना (रोजाना भास्कर): लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर AAP ने कैंडिडेट अनाउंस कर दिया है जिसके साथ ही केजरीवाल को लेकर चल रही चर्चाओं पर पूर्ण विराम लग गया है।
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया। अरोड़ा लंबे समय से पंजाब की राजनीति में सक्रिय है और केजरीवाल के करीबीमाने जाते हैं।