चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो: पंजाब निकाय चुनावों की मतगणना के बीच शुरुआती नतीजों ने राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है। अबोहर नगर निगम के सात वार्डों में आम आदमी पार्टी ने पांच सीटों पर जीत दर्ज कर शानदार बढ़त बनाई है, जबकि भाजपा को दो वार्डों में सफलता मिली है।

वहीं भवानीगढ़ नगर काउंसिल चुनाव में कांग्रेस ने दो वार्ड जीतकर मजबूत शुरुआत की है। एक वार्ड में अकाली दल और वार्ड नंबर 5 में AAP प्रत्याशी को जीत मिली है।
गौरतलब है कि 26 मई को हुए चुनाव में 63.94% मतदान हुआ था। इन चुनावों को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति का बड़ा सेमीफाइनल माना जा रहा है।














