Uncategorized

श्री राम सेवक मंडल ने जरूरतमंदों को बांटा राशन, विजय चोपड़ा रहे मुख्यातिथि

जालंधर (हरीश शर्मा). श्री राम सेवक मंडल रजिस्टर्ड एवं हरबंस लाल काकड़यिा चैरिटेबल ट्रस्ट, दीनदयाल उपाध्याय नगर जालंधर की ओर से 203वां राशन वितरण समारोह करवाया गया, जिसमें विशेष तौर पर पहुंचे मुख्य अतिथि पद्मश्री विजय कुमार चोपड़ा मुख्य संपादक हिंद समाचार ग्रुप, विशेषातिथि योगाचार्य वरिंदर शर्मा और पार्षद पति सलिल बाहरी, अमित सहगल प्रधान जालंधर इलेक्ट्रॉनिक मर्चेंट एसोसिएशन और राकेश महाजन मुख्य संपादक ‘तीर निशाने ते’ ने 40 जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा और साथ ही 11 मेधावी छात्रों को पाठ्य समग्री दी। इस दौरान 7 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान देवराज गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा पायल, सिमरन पूजा, मनीषा भूमिका, तान्या, सविता कुमारी, मनीषा, कनिका, दिशा, प्रीति और अन्य को से सर्टिफिकेट और स्टेशनरी बांटी। साथ ही सीनियर सिटीजंस हरि प्रकाश पाठक, गगन, स्वतंत्र कुमार, नरेश कुमार, सुरजीत सिंह और बशीर सिंह को सीनियर सिटीजन होने के तौर पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान मौजूद लोग।

इस मौके पर मौजूद श्री राम सेवक मंडल के चेयरमैन बलदेव राज आहूजा, प्रधान भिंदर मेहता, कशियर पवन शर्मा, एमपी सिंह आहलूवालिया, नरेश अग्रवाल, नरेश चड्ढा, विनोद शर्मा, योगेश बांसल, पवन कुमार शर्मा और विकास टांडा मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *