लुधियाना. लुधियाना के एंटी नार्कोटिक सैल ने एक 40 वर्षीय महिला को नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 60 ग्राम हैरोइन बरामद की है। महिला की पहचान संगरूर के राम नगर निवासी परमजीत कौर के रूप में हुई है।
पुलिस ने कि वह पुलिस पार्टी के साथ शुक्रवार शाम को करीब 6 बजे धांधरा रोड पर गश्त कर रहा था तो पैट्रोल पम्प के पास उसे एक महिला आती हुई दिखाई दी। संदेह के आधार पर उसे रोक लिया गया। तलाशी के दौरान उससे हैरोइन बरामद हुई जोकि वह हरियाणा के एक तस्कर से खरीद कर यहां सप्लाई करने के लिए आई थी। पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है।