राजनीति लोकसभा चुनाव-2019

भाजपा महिला मोर्चा में कोई मतभेद नहीं, रीना जेटली से कोई मुकाबला नहीं, हम सभी भाजपा के ही सहयोगी : उर्मिल वैद

जालंधर (हरीश शर्मा). भाजपा महिला मोर्चा में माहौल शांत है और किसी तरह की कोई फूट नहीं है। हम सभी भाजपा के सहयोगी हैं और हमारा मिशन भाजपा को जीत दिलाना है। महिला मोर्चा की कार्यकारिणी गठित कर दी गई है और जल्द ही मीटिंगों का दौर भी शुरू किया जाएगा। रही बात महिला मोर्चा में फूट की तो ऐसा कुछ नहीं है। कहा जा रहा था कि रेणुका अटवाल को पदमुक्त कर दिया गया लेकिन वे महिला मोर्चा की मेंबर है ही नहीं। वे जिला फिरोजपुर मेन टीम में हैं। इसके अलावा हमारा रीना जेटली के साथ भी कोई विवाद नहीं है। हमारा मिशन पीएम मोदी हैं।

‘जहां कम है, वहां हम हैं’ के नारे के साथ चल रही भाजपा
उर्मिल वैद ने कहा कि भाजपा सभी को साथ लेकर चल रही है। ‘जहां कम वहां हम’ के नारे के साथ सभी को एकजुट किया जा रहा है। घर-घर तक पहुंच की जा रही है। जो वर्कर घर बैठ गए थे, उन्हें जगाया जा रहा है और मिशन मोदी के लिेेए जिम्मेदारियां देकर साथ चलाया जा रहा है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *