चंडीगढ़ नई दिल्ली हरियाणा

पंजाब के इस कांग्रेसी सांसद ने टिकट का किया विरोध…बोले करोड़प​ति अधिकारियों को टिकट देकर वर्करों का कत्ल कर रही पार्टीपंजाब के पूर्व प्रधान व केबिनट मंत्री भी रह चुके हैं सांसद…


पंजाब के कांग्रेसी सांसद शमशेर सिंह दूलों ने अब बगावती सुर अपना लिया है। सांसद शमशेर सिंह दूलो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी करोड़पति अधिकारियों को टिकट देकर वर्करों का कत्ल कर रही है। दूलो पार्टी के प्रधान के अलावा राज्यसभा सांसद है। वह कैप्टन अम​रिंदर सिंह के कट्टर विरोधी माने जाते हैं और प्रताप बाजवा के निकटवर्ती हैं। दूलो के बयान के बाद कांग्रेस में घमासान मचना तय है। पूर्व आइएएस अधिकारी डॉ. अमर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। डॉ. अमर सिंह हलका रायकोट जिला लुधियाना के निवासी हैं। 2009 लोकसभा चुनाव जीतने वाली कांग्रेस ने डॉ. अमर सिंह पर विश्वास जताया है, जबकि कुछ दिन पहले ही अकाली दल ने भी पूर्व आइएएस व प्रिंसिपल सचिव रहे दरबारा सिंह गुरु को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले 2014 में फतेहगढ़ साहिब संसदीय सीट पर आम आदमी पार्टी के सांसद हरिदर सिंह खालसा 52 हजार अधिक वोटों से कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री साधू सिह धर्मसोत को हराकर चुनाव जीते थे, खालसा अब भाजपा में चले गए हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *