शिक्षा

लिटिल चैंप्स स्कूल में बताया पेड़ों का महत्व, बच्चों ने भंगड़े और गीतों पर दी पेशकारी

कल्चरल प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थी।

जालंधर (शशि बाला). आज लिटिल चैंप्स स्कूल सेठ हुकुमचंद कॉलोनी डीएवी रोड में पेड़ बचाओ पेड़ लगाओ के बारे में छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों को बताया गया कि हमारे जीवन में स्वच्छ वातावरण के लिए पेड़ आवश्यक है स्कूल में पढ़ने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने हाथों से पौधे लगाए। इसके बाद स्कूल में प्रिंसिपल सुनैना धीर ने बताया कि हमारे स्कूल लिटिल चैंप में बच्चों को स्वच्छ वातावरण व पंजाब से जुड़े पंजाबी कल्चर के बारे में जानकारी दी साथ में बताया कि आजकल स्कूलों में इंग्लिश पर ज्यादा जोर दिया जाता है और पंजाबी को काफी पीछे छोड़ा जा चुका है। प्रिंसिपल सुनैना ने कहा कि लिटिल चैंप्स स्कूल में पंजाबी के लिए पंजाबी पढ़ो, लिखो और बोलो के बारे में बताया गया। इसके साथ केमिकल वाले खाने से होने वाले नुकसान के बारे जानकारी दी गई। इस मौके पर बच्चों द्वारा पौधे लगाने के बाद एक बच्चों के लिए मनोरंजन प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति के गीत पर प्रस्तुति पेश की व खूब मौज-मस्ती की। इस मौके पर उपस्थित स्कूल की प्रिंसिपल सुनैना धीर वह टीचर जसपाल पूजा व अन्य मौजूद थीं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *