राजनीति

सऊदी अरेबिया से आये पंजाबियों ने मोदी सरकार व पंजाब भाजपा का धन्यवाद किया।सुषमा स्वराज,शवेत मलीक व राकेश राठौर ने 450 पंजाबियों की वापसी एहम भूमिका निभाई-रमन पब्बी

जालंधर रोजाना भास्कर.(हरीश शर्मा)पिछले 6 महीनो से सऊदी अरेबिया मे बिना वीजा फसे 1200 से ज़्यादा और 500 के करीब पंजाबियों को भारत की मोदी सरकार व विदेश मंत्रालय के खर्चे,सहयोग से हुई सकुशल वापसी के बाद जालंधर निवासी रूप लाल,करमजीत सिंह,सुरिंद्रजीत सिंह,लशु राम,कुलविंदर सिंह अपने परिवार के साथ भाजपा कार्यालय पहुंच मोदी सरकार,पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज,पूर्व विदेश राज्य मंत्री पूर्व जर्नल वी.के सिंह,पंजाब भाजपा प्रधान शवेत मलीक,महामंत्री राकेश राठौर,पंजाब युवा भाजपा के मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की का धन्यवाद किया।इस अवसर पर ज़िला भाजपा प्रधान रमन पब्बी,महामंत्री राजीव ढींगरा,अशोक सरीन ने सभी वापिस आये भारतीयो को लड्डू खिला मुह मीठा करवाया।इस अवसर पर जालंधर के संत नगर निवासी सुरिंद्रजीत सिंह व करमजीत सिंह ने बताया उनका दूसरा जन्म हुआ क्योंकि सऊदी अरेबिया के रयाद व जद्दा मे फसे हज़ारो भारतीयो की बहुत बुरी हालत थी जो बिना पैसे,वीजा,सेहत सेवाओ,बिजली के कैदियों की तरह अलग अलग कैंपो मे रह रहे थे।जिनका सहयोग अक्टूबर तक किसी भी तरह से भारत सरकार नही हो रहा था।जिसके बाद उनकी बहन बलजीत कौर पंजाब युवा भाजपा के नेता अशोक सरीन हिक्की के माध्यम से भाजपा महामंत्री राकेश राठौर व पंजाब भाजपा प्रधान राज्यसभा सांसद शवेत मलीक से दिल्ली मे मिले जिसके बाद उनको हर तरह की सुविधा मिलनी शुरू हुई।जिसके बाद उनके पास सऊदी अरेबिया मे पूर्व विदेश राज्य मंत्री जर्नल वी.के सिंह रयाद कैम्प मे पहुंच भारतीय अधिकारियों से मिले और हमे हर तरह से रहने वाली सुविधाएं मुहैया करवाई।सऊदी अरेबिया से वापिस आये रामा मंडी ढिलवां निवासी रूप लाल ने बताया अगर मोदी सरकार ना सहयोग करती तो वापिस आना नामुमकिन था क्योंकि वहां फसे हज़ारो भारतीयो को जेल जाने से भारत सरकार ने बचाया।इस अवसर पर जिला भाजपा प्रधान रमन पब्बी ने सभी आये जालंधर वासियो का स्वागत कर कहा सुषमा स्वराज,शवेत मलीक व राकेश राठौर ने 450 पंजाबियों की वापसी एहम भूमिका निभाई है।जिसके लिए हर परिवार मोदी सरकार का धन्यवादी है।इस अवसर पर पंजाब युवा भाजपा के मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की ने कहा मोदी सरकार ने भाजपा के सत्ता केवल सेवा का साधन वाले विचार को साबित कर दिखाया है।इस कार्य को सम्पूर्ण करने मे प्रधानमंत्री कार्यालय,विदेश मंत्रालय व पंजाब भाजपा के नेताओ ने मुसीबत मे रह रहे भारतीयो एव पंजाबियों के दुख दर्द कोअपना दर्द समज कर कार्य किया।इस मौके पर राजीव ढींगरा,मनीष विज,संजीव मनी,कुनाल गोस्वामी(मंगा पहलवान)अमित भाटिया,बाबू अरोड़ा आदि भाजपा नेता उपस्थित थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *