राजनीति

भारतीय जनता पार्टी 6 जुलाई से देश भर में करेगी सदस्यता अभियान की शुरुवात।

जालंधर रोज़ाना भास्कर.(हरीश शर्मा) डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी 6 जुलाई से देश भर में सदस्यता अभियान की शुरुवात करने जा रही है ।
उसी के तहत पंजाब अध्यक्ष श्वेत मलिक जी के निर्देश अनुसार भाजपा जालंधर के अध्यक्ष रमन पब्बी ने जिला भाजपा महामंत्री राजीव ढींगरा को सदस्यता अभियान का इंचार्ज ओर परवीन हांडा को सह इंचार्ज नियुक्त किया | जिला अध्यक्ष रमन पब्बी ने बताया कि जालंधर भाजपा पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ कर अब तक कि सबसे बड़ी सदस्यता संख्या को पार करेगी और पंजाब में जितने सदस्य बनेंगे उसमे जालंधर का सबसे बड़ा योगदान होगा । रमन पब्बी ने जालंधर सदस्यता अभियान के इंचार्ज राजीव ढींगरा ओर परवीन हांडा पर विश्वास जताया ओर कहा दोनों साथी लगन से इस अभियान के लिए काम करेंगे और पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले कर जाएंगे। साथ ही जिला अध्यक्ष रमन पब्बी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और आम जनता हमारी पार्टी की विचारधारा से जुड़ने को तैयार बैठी है। आजादी के बाद कांग्रेस ने सिर्फ देश को लूटा है पर भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सिरफ देश हित के लिए काम करती है। पार्टी हाईकमान ने सदस्यता अभियान की शुरुआत के लिए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस की तारीख को चुना है जिन्होंने देश के लिए अपने जीवन का बलिदान तक दे दिया था। पार्टी हाईकमान ने जब से श्री श्वेत मलिक जी को भारतीय जनता पार्टी पंजाब का अध्यक्ष बनाया है तब से पूरे पंजाब के लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है और इसी उत्साह के चलते जालंधर में भी सारे कार्यकर्ता बंधु इस अभियान को चलाएंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने में सफल होंगे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *