राजनीति

मोदी जी की सुविधाओं की फुलवारी की महक पंजाब के हर घर तक पहुँचाएँगे – श्वेत मलिक

जालंधर रोज़ाना भास्कर (हरीश शर्मा).आज भारतीय जनता पार्टी जालंधर की तरफ से रमन पब्बी की अध्यक्षता में एक सदस्यता कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष श्री श्वेत मलिक जी मुख्य रूप पर उपस्थित रहे। इस मौके पर श्री श्वेत मलिक जी ने कहा कि केंद्र ने पंजाब भाजपा को 2 लाख सदस्य बनाने का टीचा दिया है पर पंजाब भाजपा इस टारगेट से दुगनी मेंबर शिप करके दिखाएगी।

पूरे देश में सदस्यता पर्व 6 जुलाई से शुरू होगा और हर भाजपा कार्यकर्ता इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा।श्री श्वेत मलिक ने बताया कि इस सदस्यता पर्व की शुरुआत वह 6 जुलाई को पठानकोट से कर रहे हैं और साथ ही यह पर्व पूरे पंजाब मैं अलग-अलग स्थानों पर मनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की जड़ों को पंजाब में और मजबूत करने के लिए हर कार्यकर्ता अपनी जी जान लगा देगा।जो भी भारत का नागरिक निशुल्क नंबर 8980808080 पर मिस कॉल देगा वह भारतीय जनता पार्टी सदस्य बन सकता है। मलिक ने कहा कार्यकर्ता पंजाब के हर कोने में कमल का फूल खिलायेंगे साथ ही श्वेत मलिक जी ने बताया इस बार चुनाव में पंजाब में रिकॉर्ड 9.63 % वोट परसेंटेज भारतीय जनता पार्टी के हक में देखने को मिली है। इस मौके पर उपस्थित भाजपा पंजाब मेंबरशिप इंचार्ज दयाल सिंह सोढ़ी कहा कि पंजाब में इस वक्त 23 लाख भाजपा कार्यकर्ता है और हमारी कोशिश है कि बूथ स्तर से लेकर ज्यादा से ज्यादा मेंबरशिप की जाए।

आज मोदी जी की नीतियों से सारे भारत के नागरिक बहुत खुश हैं और वे इस पार्टी से जुड़ने को तैयार बैठे हैं। जालंधर भाजपा के अध्यक्ष रमन पब्बी ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और सारे देशवासी इस पार्टी की विचारधारा से जुड़ने को तैयार हैं। मोदी जी की प्रचंड जीत से पता लगता है कि अपोजिशन पूरी तरह खत्म हो चुकी है उनके पास कोई भी मुद्दा नहीं है।भाजपा को लोकसभा चुनावों में शहर मे जिता कर आम जनता ने मोदी जी की लोकप्रियता का प्रमाण दिया है और हर कार्यकर्ता ने इस जीत के लिए बूथ लेवल तक पूर्ण मेहनत की है। वह इस मेहनत के लिए हर कार्यकर्ता बंधु का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं और उम्मीद करते हैं कि 2022 के चुनाव तक भी हर कार्यकर्ता मेहनत से काम करेगा और संगठन को नई बुलंदियों पर लेकर जाएगा।इस मौके पर उपस्थित रहे राजीव ढींगरा, मनोरंजन कालिया, केडी भंडारी , राजेश बग्गा, महिंद्र भगत, आर पी मित्तल, सनी शर्मा, मनीष विज, सुनील ज्योति, सोबती, प्रवीण होंडा, अमित संधा, अशोक गांधी, संजीव बाली, विक्की जुल्का, दविंदर कालिया, जीके सोनी, सुभाष सूद, कृष्ण ढल, दीपक तेलु, अर्जुन खुराना, डॉक्टर विनीत, संजीव शर्मा, देवेंद्र भारद्वाज, अमित भाटिया, बब्बू अरोड़ा, रजिंदर शर्मा, ललित बब्बू, अजय चोपड़ा, कृष्ण लाल, चंद्र भनोट, सोनू दिनकर, गोरा, नवजोत सिंह, अमरजीत गोल्डी, मीनू शर्मा, प्रवीण भारती, दीपक लाडी, दिनेश शर्मा, पंकज, ऋषि बहल, अशोक सरीन, सुखविंदर चट्ठा, सुनील कुकरेती, दिनेश मल्होत्रा, निष्पक्ष सरीन, सीमा साहनी, परवीन, कार्तिक दुग्गल, गौरव राय, अतुल , करण, राहुल चोपड़ा, विश्व मोहिंदरू, मनी ,कुलजीत हैप्पी, मनजीत कौर, रंजीत आर्य, ललित चड्डा, पवन वशिष्ठ, अनू गुप्ता, सुनीता भारद्वाज, शाहिना परवीन, भोला शर्मा, सौरव सेठ, विक्रम आदि।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *