Uncategorized मोगा

सदस्ता पर्व के अंतर्गत मोगा के कादर वाला गांव के सैंकड़ो महिलाओ बच्चो व लोगो ने लडू बाट भाजपा का दामन थामा/पंजाब की जनता पंजाब मे मोदी का दूत चाहती है-विनय शर्मा* कैप्टन अमरिंदर द्वारा जशन पर रोक ने दर्शाया पंजाब मे भाजपा कांग्रेस का विकल्प बनेगी-अशोक सरीन हिक्की /सभी नए सदस्यों का राष्ट्रहित के कार्य मे बूथ प्रधान से लेकर राष्ट्रीय प्रधान साथ देगे-राहुल गर्ग

मोगा रोज़ाना भास्कर.(हरीश शर्मा)आज भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चल रहे सदस्ता पर्व कार्यक्रम के अंतर्गत आज मोगा के कादर वाला गांव की महिलाए,नौजवान,बच्चे व बजुर्गो ने पंच हरपाल सिंह के नेतृत्व मे भाजपा का दामन थामा।इस कार्यक्रम मे जिला भाजपा प्रधान मोगा विनय शर्मा,पंजाब युवा भाजपा मीडिया इंचार्ज व मोगा युवा भाजपा प्रभारी अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट),जिला प्रधान राहुल गर्ग,महामंत्री कशिश धमीजा,सतनाम सिंह,गगन अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर जिला प्रधान विनय शर्मा ने कहा पंजाब के नौजवानों,महिलाओं व हर वर्ग के लोगो मे भाजपा से जुड़ने वाले उत्साह ने साबित कर दिया है कि पंजाब की जनता पंजाब मे मोदी का दूत चाहती है।जिसको पूरा करने के लिए हर बूथ पर भाजपा मजबूत मुहिम लाखो भाजपा कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे है।इस अवसर पर अशोक सरीन हिक्की ने कहा सोमवार को मोदी सरकार के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370,35A खत्म करने के बाद पूरे देश की जनता मे खुशी की लहर थी परंतु पंजाब मे कैप्टन अमरिंदर द्वारा जशन पर रोक लगा दी है जिस बात ने दर्शाया की पंजाब मे भाजपा कांग्रेस का विकल्प बनेगी जिसका डर कांग्रेस को अभी पड़ गया है।इस अवसर पर जिला प्रधान राहुल गर्ग ने सभी नए सदस्य बने लोगो का भाजपा मे स्वागत कर कहा कि बूथ प्रधान से लेकर राष्ट्रीय भाजपा प्रधान राष्ट्रहित के कार्य मे सदैव दिन रात आपके साथ रहेगे।इस मौके पर गुरपेज सिंह,इकबाल सिंह,रेशम सिंह,शिंगारा सिंह,रविन्द्र सिंह,बलविंदर सिंह,गुरजंड सिंह,गुरदेव सिंह,बलकार सिंह,राजबीर सिंह,सुखविंदर सिंह आदि भारी संख्या मे गांव की महिलाएं,बच्चे,नौजवान उपस्थित थे


LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *