नई दिल्ली. अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा 6 अप्रैल को भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार मामलों के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने वीरवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। राहुल गांधी से मुलाकात से पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अभी मैं राहुल जी से मिलने जा रहा हूं। वो बताएंगे और हमारी ओर से किसी भी तरह की देरी नहीं है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- सिचुएशन कोई भी हो, लोकेशन वही होगी। शक्ति सिंह गोहिल ने कहा- ‘‘सांसद, नेता एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा जी आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी से मिले। वह सच बोलते रहे हैं, खामोश नहीं रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रहित में लिये कांग्रेस पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का निश्चय किया है।