Crime

जालंधरः दकोहा फाटक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आया साइकिल सवार, मौत

जालंधर (एसके). रामामंडी चौक के नजदीक दकोहा फाटक के पास हाईवे पर साइकिल से काम पर जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। साइकल सावार का शव शत बुरी तरह से कुचला गया है। इस घटना के बाद यहां यहां ट्रैफिक जाम लग गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की पीसीआर 25 नंबर की टीम के एएसआई सुखजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और थाना रामामंडी को हादसे के बारे में सूचित किया। जानकारी मिलते रामा मंडी थाना की पुलिस व ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शव को सड़क से एक साइड करवा कर जाम खुलवाया। मृतक का नाम राम अवतार आयु लगभग 43 वर्ष बताई जा रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक व्यक्ति मूलरूप से उतर प्रदेश का रहने वाला है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *