Uncategorized

1 बजे होगा वरिष्ठ पत्रकार संजीव टोनी का अंतिम संस्कार

जालंधर. दैनिक जागरण के पूर्व चीफ फोटोग्राफर, पेमा के संस्थापक प्रधान और पंजाब प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव संजीव टोनी का शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे स्वर्गवास हो गया। यह मीडिया इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा दुखद समाचार है।

टोनी लंबे समय तक दैनिक जागरण जालंधर में कार्यरत रहे और बाद में उनको लुधियाना में भेजा गया। दैनिक जागरण को छोडकर टोनी ने अपना निजी न्यूज पोर्टल जनसंगठन शुरू किया लेकिन लंबी बीमारी के कारण वह अधिक समय अपने न्यूज पोर्टल को नहीं दे पाए। शुक्रवार को उनहोंने अपनी अतिम सांस ली।

उनके स्वर्गवास पर पेमा के तमाम सदस्यों के अलावा फोटोग्राफरों ने संवेदना प्रकट की है। पेमा प्रधान सुरिंदर पाल महासचिव अशव्नी खुराना समेत प्रेस क्लब के प्रधान लखविंदर जौहल महासचिव मेजर सिंह सीनियर वाइस प्रधान मंदीप शर्मा वाइस प्रधान राजेश योगी ने गहरा दुख प्रकट किया है। श्री टोनी का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1:00 बजे किशनपुरा श्मशान घाट में किया जाएगा। रोजाना भास्कर ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उनके परिवार को शक्ति प्रदान करें।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *