जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में दलित समाज की ओर से आज (10 सितंबर) जालंधर और होशियारपुर बंद किया गया है। जालंधर में सुबह से बाजारों की ज्यादातर दुकानें बंद हैं। बैंक भी बंद हैं। वहीं होशियारपुर में प्रदर्शनकारियों ने बाजार बंद कराए हैं।

प्रदर्शनकारी वाल्मीकि चौक पहुंचे। यहां से रैली निकालकर डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक तक जाएंगे और खुली हुई दुकानें बंद करवाएंगे। प्रदर्शन के ज्योति चौक पर एक एंबुलेंस भी फंस गई। हालांकि कुछ देर बाद उसे निकाल दिया गया।

भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि ने कहा कि शाम 5 बजे बंद रहेगा। इस दौरान लोगों की परेशानी को देखते हुए हाईवे जाम नहीं किया गया। मेडिकल स्टोर और अस्पताल जैसी इमरजेंसी सेवाएं खुली रखने की छूट दी गई। बच्चों की परीक्षाओं को देखते हुए स्कूल-कॉलेज भी बंद नहीं करवाए गए।
कंपनी बाग चौक पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी
वाल्मीकि चौक पर दुकानें बंद कराने पहुंचे प्रदर्शनकारी
प्रदर्शन के दौरान ज्योति चौक पर एंबुलेंस फंसी
जालंधर में वाल्मीकि सेना का प्रदर्शन
एशिया की सबसे बड़ी किराना मंडियों में शामिल मंडी फेंटनगंज बंद
वाल्मीकि समाज के नेता बोले- कार्रवाई नहीं हुई
जालंधर के पटेल चौक में दुकानें बंद
जालंधर का DC ऑफिस खुला हुआजालंधर के सभी बाजार बंद, चौराहों पर पुलिस तैनात
जालंधर शहर में ट्रैफिक आवाजाही सामान्य
जालंधर में कुछ बैंक खुले तो कुछ बंद हैं
भगवान वाल्मीकि चौक पर खुला शराब का ठेका
गुरु नानक मिशन चौक पर शोरूम और डी-मार्ट स्टोर खुला
रैनक बाजार की सभी दुकानें बंद।














