चंडीगढ़/जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: कमल कौर हत्याकांड में पंजाब पुलिस को अहम सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरो को मिडिल ईस्ट से गिरफ्तार कर पंजाब लाया गया है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग के OFTEC सेल द्वारा की गई।

बताया जा रहा है कि 11 जून 2025 को कमल कौर का शव बठिंडा स्थित आदेश हॉस्पिटल की पार्किंग में मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इस सनसनीखेज मामले में मेहरो के तीन साथी—जसप्रीत सिंह, निमरतजीत सिंह और रंजीत सिंह—को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
वारदात के बाद मेहरो दुबई फरार हो गया था। 7 फरवरी को बठिंडा कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया, जिसके बाद इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया। आखिरकार पुलिस की कार्रवाई रंग लाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और केस में और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
#KamlaKaurCase #PunjabPoliceAction #AmritpalSingh #BathindaNews #CrimeReport #BreakingNews #Justice #PunjabCrime














