जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026: CM मान ने विधानसभा में पेश किया, बाजवा के सवाल पर हंगामे के बाद नोंक-झोंक!

पास होने के बाद मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेजा

चंडीगढ़/जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। सीएम भगवंत मान ने कहा कि जब हम स्तर बुलाते हैं तो वॉकआउट कर जाते हैं और वैसे सत्र की बढ़ाने की मांग करते हैं आज सिर्फ बेअदबी के खिलाफ बिल को लेकर ही स्तर समर्पित होना चाहिए। बिल पर चर्चा शुरू। कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि पहली भी सरकारों को मौका मिला है लेकिन आज तक उन्होंने इसके प्रयास नहीं किए, बल्कि वो खुद बेअदबी के आरोपी है। श्री अकाल तख्त समक्ष उन्होंने अपनी गलती मानी है।

नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि बिल पर संवैधानिक विशेषज्ञों की राय को गई नहीं है या सार्वजनिक किया जाना चाहिए। सेलेक्ट कमेटी में जो एसजीपीसी के इलावा अन्य संगठनों ने जो सुझाव दिए। वो भी बताए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि आप प्रमुख केजरीवाल ने वादा किया था कि सभी आरोपियों को कटघरे में खड़े करेंगे। लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। विधायक कुंवर विजय प्रताप के जरिय करवाई तेज करने की बात कही थी लेकिन आज वो खुद ही पार्टी से बाहर है।

वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब के सामने अपनी गलतियां मानी है। अब कह रहे हैं कि हमारे मजबूर किया गया माफी के लिए और लोगों को आज गुमराह कर रहे हैं।

बाजवा और सीएम में हंगामा नमझोंक

सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह आज करने वाली बात नहीं है। आप पूर्व सीएम आज दूसरी पार्टी में नहीं है। आपका प्रधान आज दूसरी पार्टी में है। आपका पूर्व वित्त मंत्री आज दूसरी पार्टी में है।