जालंधर ED का बड़ा एक्शन! 150 करोड़ के CLU घोटाले में सनटेक सिटी प्रमोटर अजय सहगल गिरफ्तार

जालंधर/चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो: Enforcement Directorate की Jalandhar टीम ने पंजाब के चर्चित Change of Land Use (CLU) मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सनटेक सिटी इंडियन कोऑपरेटिव हाउसिंग बिल्डिंग सोसाइटी के प्रमोटर अजय सहगल को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार अजय सहगल पर जमीन मालिकों और खरीदारों के साथ धोखाधड़ी तथा मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप हैं। बताया जा रहा है कि ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। अब उन्हें मोहाली की अदालत में पेश किया जाएगा।

जांच में आरोप है कि अजय सहगल ने करीब 15 जमीन मालिकों की 30.5 एकड़ जमीन के लिए फर्जी सहमति पत्र तैयार किए। इन दस्तावेजों में कथित तौर पर नकली हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लगाकर CLU हासिल किया गया।

सूत्रों के मुताबिक इस पूरे मामले में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल Enforcement Directorate पूरे मामले में मनी ट्रेल और अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।