रोजाना भास्कर (जालंधर): जालंधर के मकसूदां क्षेत्र के आनंद नगर में स्थित एक बर्फ फैक्ट्री से एक बार फिर अमोनिया गैस लीक होने का मामला सामने आया है। इससे पहले मार्च में भी इसी फैक्ट्री से गैस लीक हुई थी।
स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रशासन, पुलिस और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची और फैक्ट्री को सील कर दिया। अमोनिया गैस को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला जा रहा है।
इलाके के लोगों ने प्रशासन का आभार जताते हुए बताया कि वे 2014 से फैक्ट्री बंद करवाने की मांग कर रहे थे, लेकिन पॉलिटिकल दबाव के चलते कार्रवाई नहीं हो पाई। फैक्ट्री बिना लाइसेंस के चलाई जा रही थी।
अब प्रशासन की सख्ती से फैक्ट्री को बंद कर शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।