जालंधर के अर्बन एस्टेट में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग! घर से निकलते ही बाइक सवार बदमाशों ने बनाया निशाना, वारदात CCTV में कैद

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: शहर के अर्बन एस्टेट इलाके में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात ने लोगों में दहशत फैला दी। घर से निकलते ही एक महिला को बाइक सवार दो लुटेरों ने निशाना बनाया और उसके गले से सोने के गहने लूटकर फरार हो गए।

पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। थाना-7 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।