प्रो. विपन झांझी सेक्रेटरी, दलजीत छाबड़ा जूनियर उपप्रधान; अनु माटा और मेजर कोछड़ को भी बड़ी जिम्मेदारी
जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। जालंधर के प्रतिष्ठित जिमखाना क्लब चुनाव 2026 को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। लंबे इंतजार के बाद प्रोग्रेसिव ग्रुप ने सक्रिय होते हुए अपनी चुनावी टीम का ऐलान कर दिया है। प्रेस वार्ता के दौरान ग्रुप के सरपरस्तों और वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी में विभिन्न पदों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए।

इन पदों पर उतारे उम्मीदवार
प्रोग्रेसिव ग्रुप की ओर से प्रो. विपन झांझी को सेक्रेटरी पद, दलजीत सिंह छाबड़ा को जूनियर उपप्रधान, अनु माटा को जॉइंट सचिव और मेजर कोछड़ को कैशियर पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।
एग्जीक्यूटिव टीम में नए-पुराने चेहरे
एग्जीक्यूटिव टीम में शालीन जोशी, निशा बजाज, गगन उप्पल, तरनजोत सिंह सिडाना, कैप्टेन रमन सिंह, जसमीत छाबड़ा और मनिंदर सिंह को शामिल किया गया है।
प्रेस वार्ता में प्रोग्रेसिव ग्रुप के सरपरस्तों और वरिष्ठ सदस्यों ने चुनाव को लेकर अपनी रणनीति पर चर्चा की। टीम के ऐलान के साथ ही जिमखाना क्लब चुनाव में मुकाबला और रोचक होने की संभावना है। अब क्लब सदस्यों की नजर दोनों पक्षों के चुनावी अभियान, मुद्दों और प्रचार रणनीति पर रहेगी।














